Skip to main content

ताजा खबर

‘किंग मर चुका है’: विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का हैरतअंगेज बयान सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

किंग मर चुका है विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का हैरतअंगेज बयान सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज Simon Katich ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले के दौरान विराट कोहली को लेकर हैरतअंगेज बयान दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर Simon Katich ने कहा कि, ‘किंग मर गया है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दूसरी पारी में पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। जैसे ही विराट कोहली आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे Simon Katich ने कमेंट्री करते हुए बड़ा बयान दिया।

Simon Katich ने कहा कि, ‘किंग इज डेड। किंग बुमराह ने अब जिम्मेदारी ले ली है। विराट कोहली भी अपने आप से काफी निराश होंगे। यह उनकी बड़ी बड़ी थी लेकिन बहुत जल्द खत्म हो गई। टीम इंडिया 33 रन पर अपने तीन विकेट खो चुकी है और अब हम पांचवें दिन के लंच की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया इस परिस्थिति से काफी खुश होगी।’

यह रही वीडियो:

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ा था। हालांकि अगली पांच पारी में विराट कोहली ने सिर्फ 62 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच अब पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। आगामी टेस्ट में विराट कोहली अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

5 मैच की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। दोनों ही टीमों के लिए पांचवे और अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया को अगर पांचवें टेस्ट को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को इसमें अपनी टीम के लिए दोनों पारी में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...