Skip to main content

ताजा खबर

‘2018 सीरीज के बाद से मैंने वैसा विराट नहीं देखा’, कोहली के खराब फॉर्म पर मार्नस लाबुशेन

Marnus Labuschagne and Virat Kohli

विराट कोहली इस वक्त बल्ले से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के बाद से टेस्ट में कोई शतक नहीं बनाया है। हाल में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में वह सिर्फ 93 रन बना पाए।

न्यूजीलैंड सीरीज में सभी भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ जूझते दिख थे। कोहली भी स्पिन का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनके इस खराब बल्लेबाजी पर भारतीय दिग्गजों ने भी उन्हें सुझाव व सलाह दी है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 2018 में कोहली के प्रदर्शन को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि बल्लेबाज उसी प्रदर्शन को मिस कर रहे हैं।

लाबुशेन ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, खेल के नजरिए से विराट के बारे में मेरी पहली याद शायद 2018 की सीरीज थी। वह उस समय कप्तान थे और मुझे लगता है कि वह काफी प्रखर थे। जब मैंने सीरीज देखी, तो यह एक बहुत ही गहन सीरीज थी। मैंने शायद उस सीरीज के बाद वैसा विराट नहीं देखा है। लंबे समय से वह अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मेरी पहली याद यही है।

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0 से जीतनी होगी BGT

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू सरजमीं पर मिली हार के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने जा रही है। भारत ने 2016-17 के बाद से कभी BGT सीरीज नहीं गंवाया है। उन्होंने 2016 के बाद से दोनों मौकों पर सीरीज जीती है।

BGT 2024-25 सीरीज भारत के लिए बेहद अहद है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यह सीरीज 4-0 से जीतनी होगी। यानी पांच में से कम से कम 4 मैच जीतने बहुत जरूरी है। फिलहाल, WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है और उसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...