Skip to main content

ताजा खबर

‘उनके समर्पण को दर्शाता है’ सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बाॅल टेस्ट में हार के बाद, नेट्स में जाने पर विराट कोहली की सराहना की

‘उनके समर्पण को दर्शाता है’ सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बाॅल टेस्ट में हार के बाद, नेट्स में जाने पर विराट कोहली की सराहना की

Sunil Gavaskar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं इस हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सीधे नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं।

दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद कोहली के इस जैस्चर की पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज के पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन वापसी करते हुए टेस्ट करियर का 30वां शतक लगाया।

हालांकि, कोहली पर्थ टेस्ट की फाॅर्म को एडिलेड में हुए पिंक बाॅल टेस्ट मैच में नहीं ला पाए। इस मैच की पहली पारी में कोहली 7 और दूसरी पारी में महज 11 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इस टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, कोहली का सीधे नेट्स प्रैक्टिस करने के लिए जाना, खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

सुनील गावस्कर ने की विराट कोहली की तारीफ

गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- आज नेट्स पर उतरना उनके समर्पण को दर्शाता है। लेकिन मैं बाकी सभी से यही देखना चाहूंगा। उसने रन नहीं बनाए हैं। वह भारत के लिए जो हासिल करता है, उसे उस पर बहुत गर्व है, क्योंकि उसने इस खेल में रन नहीं बनाए हैं। इसलिए, वह नेट प्रैक्टिस के लिए बाहर है।

वह कड़ी मेहनत कर रहा है, पसीना बहा रहा है और आप यही देखना चाहते हैं। उसके बाद यदि आप बाहर निकलते हैं, तो कोई समस्या नहीं, क्योंकि यही तो खेल है। आपको एक दिन रन मिलेंगे, एक दिन विकेट मिलेंगे, अगले दिन नहीं मिलेंगे। लेकिन आपको प्रयास करना होगा। वह कड़ी मेहनत कर रहा है, वह प्रयास कर रहा है, और यही कारण है कि अगर वह अगले गेम में रनों के बीच वापस आता है, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...