Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से पहले हरभजन सिंह ने कहा, मैं मोहम्मद शमी का बहुत बड़ा फैन हूं

BGT 2024-25: बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से पहले हरभजन सिंह ने कहा, मैं मोहम्मद शमी का बहुत बड़ा फैन हूं

Mohammad Shami and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आगामी बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। भारत इस सीरीज के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। हालांकि, इस सीरीज से पहले भारत को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सामना करना है।

कीवी टीम के खिलाफ इस सीरीज के शुरू होने पहले बड़ी खबर आ रही है कि अनुभवी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, जो पिछले वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद, अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।

हालांकि, अगर शमी की भारतीय टीम में वापसी होती है, तो टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ और मजबूत हो जाएगा। तो दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन का कहना है कि वह शमी के बहुत बड़े फैन हैं।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इस समय हरभजन सिंह जारी एलएलसी में मणिपाल टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं टूर्नामेंट के इतर उन्होंने क्रिकट्रैकर के साथ एक स्पेशल बातचीत में कहा- शमी की वापसी, उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

शमी एक बड़े गेंदबाज हैं और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। शमी के पास जो सीम पोजिशन है, बहुत कम गेंदबाजों के पास ऐसी सटीकता होती है। मैं उन्हें वहां (BGT) जाकर टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन करते देखना चाहूंगा।

हरभजन ने आगे आकाशदीप को लेकर कहा- शमी के अलावा आकाशदीप हैं, उन्होंने अभी बांग्लादेश के खिलाफ खेला है। वह एक अच्छे गेंदबाज बनकर उभर रहे हैं। आशा करते हैं कि वह शमी, बुमराह और सिराज के साथ जुड़ें, यह वास्तव में अच्छा होगा।

अगर युवा तेज गेंदबाज टीम के साथ आएंगे, तो वे भी काम करके दे सकते हैं। यह सीरीज वास्तव में महत्वपूर्ण है, और वहां (ऑस्ट्रेलिया) जीतना आपकी क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़े:-  “जसप्रीत बुमराह को हर साल 30-35 करोड़ से ज्यादा रुपये आसानी से मिलेंगे”- पूर्व दिग्गज गेंदबाज का हैरान करने वाला दावा

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...