
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
भारत के महानतम कप्तानों की जब भी गिनती होती है तो एमएस धोनी का नाम पहले स्थान पर आता है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं, जिसमें 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब शामिल हैं। एक महान कप्तान होने के अलावा धोनी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्होंने भारत के लिए कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी की है। इसलिए उनके क्रीज पर रहते गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। इस बीच भारतीय गेंदबाज मोहसिन खान ने खुलासा किया है कि पूर्व भारतीय कप्तान उनके आजीवन आदर्श रहे हैं।
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए मोहसिन खान ने धोनी की प्रशंसा और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के उनके करियर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के मैच विनिंग छक्के को याद करते हुए कहा कि यह आज भी उनका फेवरेट है।
मैं सामने से बात नहीं कर पाता हूं- मोहसिन खान
मोहसिन खान ने कहा, “धोनी भाई मेरे आदर्श हैं। वो जो छक्के मारते हैं अंत में जाके।” “मैं उस समय सिर्फ 13 या 14 साल का था और फाइनल मैच देख रहा था। जैसे ही उन्होंने छक्का लगाया, ऐसा लगा जैसे हर जगह दिवाली का जश्न हो रहा है।”
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने धोनी के सामने उनकी प्रशंसा क्यों नहीं व्यक्त की, तो मोहसिन ने स्वीकार किया कि वह दिग्गज के पास जाने से बहुत घबराते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं उन्हें दूर से देखकर ही खुश हो जाता हूं। मैं सामने से बात नहीं कर पाता हूं। लेकिन उन्हें देखकर मुझे खुशी मिलती है।”
गौरतलब है कि एमएस धोनी के आगामी आईपीएल में खेलने को लेकर चर्चाएं चल रही है। हालांकि, हाल ही में धोनी ने एक कार्यक्रम में इसको लेकर अपनी बात कही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, धोनी ने गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, मैं अपने आखिरी कुछ वर्षों में जो भी क्रिकेट खेल सका हूं उसका आनंद लेना चाहता हूं।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

