Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: एमएस धोनी सीएसके के पहले रिटेंशन होंगे: हरभजन सिंह

MS Dhoni and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

Harbhajan Singh on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने, हाल में ही एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रिटेंशन लिस्ट में पहला नाम धोनी का होने वाला है।

गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नवंबर के अंत में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन इस नीलामी से पहले सभी 10 टीमों को अपने-अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर, 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंपनी है। लेकिन इस बीच हरभजन के बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में हरभजन ने कहा- मुझे यकीन नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह उपलब्ध हैं, तो वह निश्चित रूप से रिटेन करने के लिए टीम की पहली पसंद होंगे, भले ही उन्हें इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाए।

हरभजन ने आगे कहा- धोनी के बाद, सीएसके की अगली पसंद रविंद्र जडेजा और रचिन रवींद्र होंगे। जहां तक ​​कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की बात है, तो उनका भी रिटेन होना तय है, मेरा मानना ​​है कि इन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा। इसके अलावा हम मथीशा पथिराना को भी टीम में रख सकते हैं, जो एक बेहतरीन गेंदबाज हैं।

अगर एक अनकैप्ड खिलाड़ी को बरकरार रखा जाता है, तो यह एक आश्चर्यजनक विकल्प हो सकता है, लेकिन यह संभव है कि CSK केवल पांच खिलाड़ियों को ही रिटेन करेगी। इसलिए मेरे विचार में, संभावित रिटेंशन एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ और पथिराना हैं।

खैर, वो तो रिटेंशन लिस्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सीएसके ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है? लेकिन ये बात तो निश्चित है कि अगर धोनी आगामी सीजन के लिए उपलब्ध हैं, तो सीएसके उन्हें हर हाल में रिटेन करती हुई नजर आने वाली है।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...