Skip to main content

ताजा खबर

इधर से सिद्धू पाजी तो उधर से हरभजन सिंह, दोनों ने मिलकर Arshdeep Singh को दिया आर्शीवाद

(Image Credit- Instagram)

Arshdeep Singh की गेंदबाजी के आगे USA के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे, जहां 22 गज की पट्टी पर रफ्तार के सौदागर ने टीम इंडिया के लिए जीत की आधी कहानी लिख दी थी। उसके बाद बाकी की कहानी सूर्यकुमार यादव ने लिखी, वहीं मैच के बाद अर्शदीप का एक खास वीडियो भी सामने आया और उस वीडियो में उनके साथ दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे।

Arshdeep Singh ने तोड़ा आर अश्विन का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से अभी तक बेस्ट गेंदबाजी का स्पेल आर अश्विन के नाम था, जहां इस स्पिनर ने महज 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन अब Arshdeep Singh ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जहां इस खिलाड़ी ने USA के खिलाफ सिर्फ 9 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया है। वैसे बेस्ट गेंदबाजी का स्पेल टी20 वर्ल्ड कप में, टीम इंडिया की तरफ से हरभजन सिंह के अलावा आर पी सिंह और जहीर खान के नाम भी रह चुका है।

दो दिग्गजों के फेवरेट खिलाड़ी बन गए हैं अब Arshdeep Singh

*नवजोत सिंह सिद्धू ने Arshdeep Singh को कहा- सरदार है, ये असरदार है।
*हरभजन सिंह ने गेंदबाज को कहा- जो कर रहे हो, वो करते रहो आप।
*अर्शदीप ने कहा की प्लान कोई अलग नहीं था, बस सिंपल गेंदबाजी की।
*तेज गेंदबाज ने बोला की बाउंसर की जरूरत नहीं लगी, पिच पर मूवमेंट थी।

Arshdeep Singh का ये वीडियो आपको भी काफी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

एक नजर डालते हैं इस खिलाड़ी की दमदार गेंदबाजी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ऑस्ट्रेलिया से मिला टीम इंडिया को बदला लेने का मौका

साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा था, ऐसे में अब रोहित की सेना के पास इस टीम से बदला लेने का मौका है। जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बार फिर से टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है और ये मैच सुपर-8 के तहत 24 जून के दिन खेला जाएगा। अब देखना होगा की जीत किस टीम के खाते में आते ही इस बार।

আরো ताजा खबर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...