Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जेवियर बार्टलेट हुए आउट, बेन ड्वारशुइस को मिली टीम में जगह

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जेवियर बार्टलेट हुए आउट, बेन ड्वारशुइस को मिली टीम में जगह

Xavier Bartlett and Ben Dwarshuis (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 15 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। बेहतरीन तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट तीसरे टी20 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पहले टी20 मैच में जेवियर बार्टलेट चोटिल हो गए थे और इसी वजह से वो अपना स्पेल भी खत्म नहीं कर पाए थे।

अब जेवियर बार्टलेट की जगह बेन ड्वारशुइस को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। बेन ड्वारशुइस ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अप्रैल 2022 में किया था। भले ही अपने डेब्यू मैच में बेन ड्वारशुइस बेहतरीन गेंदबाजी ना कर पाए हो लेकिन उनका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है।

दूसरे टी20 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच कर्डिफ में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम की ओर से Jake Fraser-Mcgurk ने 50 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि जोश इंग्लिस ने 42 रनों का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 31 रन बनाए जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 28 रनों की पारी खेली। आरोन हार्डी ने 20 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने तीन ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि Brydon Carse ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में इंग्लैंड ने इस मैच को 19 ओवर में ही जीत लिया। उन्होंने तीन विकेट रहते इस मैच को अपने नाम किया। टीम की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया।

लिविंगस्टोन के अलावा कप्तान फिल साल्ट ने 39 रन बनाए जबकि Jacob Bethell ने 44 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने तीन ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके, हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...