Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS: ट्रैविस हेड की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, दूसरे टी-20 में गेंद और बल्ले से चमके लिविंगस्टोन

ENG vs AUS ट्रैविस हेड की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार दूसरे टी-20 में गेंद और बल्ले से चमके लिविंगस्टोन

ENG vs AUS (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ में खेला गया, जहां इंग्लिश टीम ने कंगारुओं को तीन विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर कड़ी है। मेजबान टीम की इस जीत के हीरो विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन रहे।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 194 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लिविंगस्टोन ने 47 गेंदों पर 6 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट चटकाए। लिविंगस्टोन को उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 6 गेंदें और 3 विकेट रहते हासिल किया।

ENG vs AUS: जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ठोका अर्धशतक

मैच की बात करें तो दूसरे टी20 से मिचेल मार्श के बाहर होने के बाद ट्रेविस हेड ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगाए। मार्श की जगह टीम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया गया और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा और 31 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। मैकगर्क के अलावा जोश इंग्लिस ने 42 और कप्तान ट्रेविस हेड ने 14 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। विल जैक्स और जॉर्डन कॉक्स के चौथे ओवर में आउट होने के बाद कप्तान फिलिप सॉल्ट (39) ने लियम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर पारी को संभाला। सॉल्ट के आउट होने के बाद जैकब बेथेल बैटिंग करने आए और उन्होंने अपने दूसरे ही टी20 में सभी के होश उड़ा दिए। बेथेल ने लिविंगस्टोन का भरपूर साथ देते हुए 24 गेंदों पर 44 रन बनाए।

हालांकि मैथ्यू शॉर्ट ने 5 विकेट हॉल लेकर इंग्लैंड को थोड़ी टक्कर देने की कोशिश जरूर की, लेकिनअंत में इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 15 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...