Skip to main content

ताजा खबर

अक्षर पटेल एक क्रिकेटर के रूप में और अधिक स्मार्ट हो रहे हैं: सुनील जोशी

अक्षर पटेल एक क्रिकेटर के रूप में और अधिक स्मार्ट हो रहे हैं: सुनील जोशी

Axar Patel and Sunil Joshi (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्लेइंग इलेवन में जब रवींद्र जडेजा के होते हुए अक्षर पटेल का चयन हुआ था, तो हर कोई काफी हैरान था। अक्षर को कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गज स्पिनरों के होते हुए टीम में वरीयता दी गई।

हालांकि, जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, अक्षर पटेल ने अपनी उपयोगिता को सही साबित कर दिखाया और टूर्नामेंट में भारत के बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए। 30 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी को कई बार बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया, तो पावरप्ले में भी उन्हें खेलने का मौका मिला। लेकिन अक्षर ने कभी इसको लेकर कोई शिकायत नहीं की, और जब जहां जैसा कोई भी मौका मिला, तो उन्होंने प्रदर्शन करके दिखाया। साथ ही फाइनल में अक्षर के प्रदर्शन को कोई कैसे भूल सकता है।

भारत जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34/3 के स्कोर पर था, तो उस समय उन्होंने 31 गेंदों में 47 रनों की उपयोगी पारी खेली और 1 विकेट लेकर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया। तो वहीं अब अक्षर पटेल के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिन बाॅलिंग कोच सुनील जोशी (Sunil Joshi) काफी प्रभावित हुए हैं। जोशी का कहना है कि अक्षर एक क्रिकेटर के तौर पर अधिक स्मार्ट हो रहे हैं।

अक्षर एक क्रिकेटर के रूप में और अधिक स्मार्ट हो रहे हैं: सुनील जोशी

बता दें कि अक्षर पटेल के प्रदर्शन को लेकर सुनील जोशी ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा- यहां तक ​​कि न्यूयॉर्क के विकेट पर भी, जहां स्पिनरों के लिए पर्याप्त मदद नहीं थी, अक्षर ने वहां काफी अच्छी गेंदबाजी की। वह ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा अपनी गति में बदलाव, अपनी लंबाई को समायोजित करने और विकेट को समझने की कोशिश करता है। वह एक क्रिकेटर के रूप में और अधिक स्मार्ट होते जा रहे हैं।

सुनील ने आगे कहा- अक्षर एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं, चाहे वह अपनी जगह पर बल्लेबाजी करे या ना करे, वह खुद को एडजस्ट कर सकता है। जैसे-जैसे वह टीम में सीनियर होते जा रहे हैं, वह उतने ही बेहतर और तेज होते जा रहे हैं।

আরো ताजा खबर

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...