Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA, Final: क्विंटन डी कॉक के सटीक थ्रो की वजह से अक्षर पटेल की पारी 47 रन पर हुई समाप्त

IND vs SA (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि, वह इस मैच में अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और क्विंटन डी कॉक के बेहतरीन थ्रो ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

बता दें, भारतीय टीम की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी नहीं हुई थी और 5 ओवर के भीतर ही 34 रन पर टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि ऋषभ पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

सूर्यकुमार यादव भी तीन रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की बारबाडोस में जमकर क्लास लगाई।

मगर भारत की पारी के 14वें ओवर में क्विंटन डी कॉक के जबरदस्त थ्रो की वजह से अक्षर पटेल रन आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यह ओवर कगिसो रबाडा फेंकने आए थे। उन्होंने कोहली को एक गेंद फेंकी जो भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से लगकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पास गई। अक्षर पटेल रन लेने के लिए भागे, लेकिन कोहली ने उन्हें रोक दिया। क्विंटन ने तुरंत थ्रो किया। अक्षर सही समय पर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए।

विराट कोहली ने खेली भारतीय टीम के लिए धुआंधार पारी

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

अक्षर पटेल के रन आउट होने के बाद भी विराट कोहली ने जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं की और बेहतरीन शॉट्स खेल कर अपनी टीम को इस समय काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...