Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 07 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 07 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SKY & Sundar (Photo Source: X)

1) IND vs BAN: भारत ने टी20 सीरीज में जीत के साथ की शुरुआत, पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Women T20 World Cup 2024: अरुंधति रेड्डी ने घातक गेंदबाजी कर POTM अवार्ड किया अपने नाम

6 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, अरुंधति रेड्डी ने इस मैच में निदा दार, Omaima Sohail और आलिया रियाज का विकेट अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Women T20 World Cup 2024: टीम इंडिया वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आई नजर, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

आज यानी 6 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी दिखने में नाकाम रहे और टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) Womens T20 World Cup, 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सपोर्ट करने दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, वायरल हुई फोटो

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का 7वां मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, और जीत के करीब नजर आ रही है। दूसरी ओर, इस मैच में भारतीय पारी के दौरान स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Women T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ रिचा घोष ने एक हाथ से पकड़ा अविश्वसनीय कैच

इस समय टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। इस मुकाबले में टीम इंडिया की बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने पाकिस्तान की फातिमा सना का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) INDW vs PAKW: रेणुका सिंह ठाकुर ने बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर गुल फिरोजा की बिखेरी गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का 7वां मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं पाकिस्तान की मैच में शुरूआत कुछ शानदार नहीं रही है। बता दें कि पाकिस्तानी पारी के पहले ही ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर, सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI का किया ऐलान, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

7 अक्टूबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण मैच का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी थी। अब आज यानी 6 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भी आगामी मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।

शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, आमेर जमाल, नसीम शाह (पढ़ें पूरी खबर)

8) Cheteshwar Pujara को नेट्स में देख फैन्स हुए खुश, पूछा- आपकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी?

टीम इंडिया से मौका मिले या ना मिले, बल्लेबाज Cheteshwar Pujara अपनी तैयारी पूरी रखते हैं। जहां अब ये खिलाड़ी फिर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुआ नजर आएगा, उसके लिए पुजारा इन दिनों नेट्स में पसीना बहा रहे हैं और उसी से जुड़ी एक रील वीडियो भी इस बल्लेबाज ने इंस्टा पर पोस्ट की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) गजब का वीडियो शेयर किया है Ravindra Jadeja ने, खूब करतब करता है उनका घोड़ा

जब भी Ravindra Jadeja को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, तो वो धोनी की तरह अपने फार्म हाउस पर समय बिताना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में जडेजा इन दिनों फार्म हाउस में मौजूद है, जहां से वो रोज कुछ ना कुछ तस्वीरें या वीडियो शेयर रहे हैं। वहीं अपने देसी अंदाज के चलते ये ऑलराउंडर खिलाड़ी हर बार सुर्खियां बटोर लेता है और इस बार भी सोशल मीडिया पर जडेजा का कुछ ऐसा ही अवतार सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) RR टीम को पसंद नहीं आने वाली Ashwin की ये तस्वीरें, स्पिनर CSK एकेडमी में बच्चों को दे रहा है ज्ञान

Ravichandran Ashwin का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो ब्रेक के बीच भी सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका अश्विन हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसके बाद भी ये स्पिन गेंदबाज क्रिकेट से दूर नहीं हुआ है, जहां अश्विन की कुछ नई तस्वीरें सामने और इन तस्वीरों में ये युवा खिलाड़ियों को अहम टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...