Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भारत ने टी20 सीरीज में जीत के साथ की शुरुआत, पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN: भारत ने टी20 सीरीज में जीत के साथ की शुरुआत, पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया को ओर से पहले गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसकी वजह से भारत ने इस मैच को अपने नाम किया।

भारत बनाम बांग्लादेश, पहले टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 127 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

इससे पहले बांग्लादेश को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में लिटन दास (4) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराकर दिया। तो वहीं तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज परवेज इमाॅन भी 8 रन बनाकर, अर्शदीप सिंह के खिलाफ बोल्ड आउट कर दिया। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज 35* रन बनाकर टाॅप स्कोर रहे, तो नजमुल हुसैन शान्तो ने 27 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, मयंक यादव और वाॅशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत बांग्लादेश से मिले 128 रनों के टारगेट का पीछा कने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए संजू सैमसन ने 29, अभिषेक शर्मा ने 16 और सूर्यकुमार यादव ने 29 रनों की पारी खेली। साथ ही नीतिश रेड्डी 16* और हार्दिक पांड्या 39* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद, अब भारत का सामना दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश से 9 अक्टूबर को दिल्ली में होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...