Skip to main content

ताजा खबर

“उसने दिखाया कि क्यों हम उसे क्लास प्लेयर…”, स्मृति मंधाना की तारीफ में बोलीं रीमा मल्होत्रा

“उसने दिखाया कि क्यों हम उसे क्लास प्लेयर…”, स्मृति मंधाना की तारीफ में बोलीं रीमा मल्होत्रा

Smriti Mandhana & Reema Malhotra (Photo Source: X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 60 रनों से शिकस्त देकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। बता दें, टीम ने पूरे 5 साल बाद घर में कोई टी20 सीरीज जीती है। तीसरे टी20 मैच में 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 157 रन ही बना पाई।

स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इस बीच, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करती हुई नजर आ रही है। क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत कौर प्लेइंग 11 से बाहर थी, स्मृति के पास नई ओपनिंग पार्टनर भी थी। इतने बदलावों और कप्तानी की जिम्मेदारी के बावजूद स्मृति ने अपना शानदार खेल दिखाया।

स्मृति मंधाना की तारीफ में रीमा मल्होत्रा ने कही बड़ी बात

रीमा मल्होत्रा ने मैच के बाद Sports18 पर बात करते हुए कहा,

“यह एक मास्टरक्लास था। यह एक कप्तान की पारी थी। वह जानती थी कि दूसरे छोर पर उनके पास एक नया ओपनिंग पार्टनर है और हरमनप्रीत कौर लाइनअप में नहीं थी। विचारों की स्पष्टता तब देखी गई जब स्मृति आज बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसा तभी होता है जब आप अच्छे फॉर्म में होते हैं।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहला विकेट मात्र 1 रन के स्कोर पर गंवाया था। इसके बाद स्मृति ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी निभाई। स्मृति ने 47 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली थी।। मंधाना की पारी के चलते ही भारत ने 217 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया, जो टी20 के इतिहास में टीम का हाईएस्ट टोटल है।

“यह सिर्फ फॉर्म का खेल नहीं है, बल्कि क्लास का भी खेल है। उसने बेहतरीन शॉट खेले। ऐसा लग रहा था कि वह आज बहुत ज्यादा फोकस थी और पूरी तैयारी के साथ आई थी। ऐसा तब होता है जब आपको पता हो कि आप विरोधी टीम से बेहतर हैं। उसने दिखाया कि हम स्मृति मंधाना को क्लास प्लेयर क्यों कहते हैं। मुझे लगता है कि वह शतक से चूक गई।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...