Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025 ऑक्शन के बाद RCB-W की कप्तान स्मृति मंधाना की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- आरसीबी फैंस के लिए…

WPL 2025 ऑक्शन के बाद RCB-W की कप्तान स्मृति मंधाना की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- आरसीबी फैंस के लिए…

RCB-W (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए हाल में ही मिनी ऑक्शन हुआ है। तो वहीं अब आगामी सीजन में टूर्नामेंट की गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB-W) अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आने वाली है।

गौरतलब है कि WPL 2024 को आरसीबी की महिला टीम ने भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी में अपने नाम किया था। यह आरसीबी फ्रेंचाइजी का पहला टाइटल भी था। दूसरी ओर, अब WPL 2025 के ऑक्शन के बाद टीम की कप्तान स्मृति का बड़ा बयान सामने आया है। मंधाना का कहना है कि वह अब प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती हैं।

Smriti Mandhana ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि WPL auction के बाद स्मृति मंधाना ने कहा- मैं नीलामी में चुने गए लोगों से वास्तव में खुश हूं, हमें वह मिल गया जिसकी हम तलाश कर रहे थे, जिससे टीम अधिक गतिशील और सभी चुनौतियों और परिस्थितियों के लिए तैयार हो गई है।

मैं प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट और जाग्रवी पवार को पाकर रोमांचित हूं, जिन्होंने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया है। मैं ड्रेसिंग रूम में लड़कियों के साथ जुड़ने और आरसीबी प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।

गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए हाल में ही 15 दिसंबर को बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन हुआ था। इस ऑक्शन में आरसीबी की महिला टीम ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ में खरीदा, तो वहीं जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट और जाग्रवी पवार को 10 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था।

हालांकि, ये नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने प्रख्यात नहीं हैं, लेकिन आरसीबी की महिला टीम ने आगामी सीजन के लिए युवा खिलाड़ियों में निवेश किया है। देखने लायक बात होगी कि ये युवा खिलाड़ी आगामी सीजन में टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

WPL 2025 के लिए RCB-W की पूरी टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिस्ट, केट क्रॉस, कनिका आहूजा, दानी व्याट, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिष्ट, जाग्रवी पवार।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...