Skip to main content

ताजा खबर

17 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

17 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Image Credit- Instagram)

1) NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने 423 रनों के अंतर से जीता तीसरा टेस्ट, लेकिन सीरीज हुआ इंग्लैंड के नाम

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड ने 423 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम की। हालांकि, आखिरी मैच हारने के बावजूद भी ये सीरीज इंग्लैंड के नाम हुई, क्योंकि पहले दो मैच इंग्लैंड ने ही जीते थे। इस तरह ये सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही। ये मैच टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच था। इस मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट निकाले। (पढ़ें पूरी खबर)

2) WPL 2025 ऑक्शन के बाद RCB-W की कप्तान स्मृति मंधाना की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- आरसीबी फैंस के लिए…

WPL auction के बाद स्मृति मंधाना ने कहा- मैं नीलामी में चुने गए लोगों से वास्तव में खुश हूं, हमें वह मिल गया जिसकी हम तलाश कर रहे थे, जिससे टीम अधिक गतिशील और सभी चुनौतियों और परिस्थितियों के लिए तैयार हो गई है। मैं प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट और जाग्रवी पवार को पाकर रोमांचित हूं, जिन्होंने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया है। मैं ड्रेसिंग रूम में लड़कियों के साथ जुड़ने और आरसीबी प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL में अपनी छाप छोड़ चुके इस धाकड़ तेज गेंदबाज ने मात्र 31 साल की उम्र में इंडियन क्रिकेट से लिया संन्यास

उत्तर प्रदेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने 31 साल की उम्र में इंडियन क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग में अंकित राजपूत ने कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों की ओर से भाग लिया है। भले ही आईपीएल में अंकित राजपूत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हो लेकिन उन्हें टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए नहीं देखा गया। अंकित राजपूत ने यूपी की ओर से रणजी सीजन 2012-13 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) Vijay Hazare Trophy 2024-25: विदर्भ ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, करुण नायर को बनाया गया टीम का कप्तान

अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 की विदर्भ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। विदर्भ ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें करुण नायर के साथ कई धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड मे जगह मिली है। जहां एक तरफ करुण नायर को कप्तान नियुक्त किया गया है वहीं जितेश शर्मा विदर्भ टीम की उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

करुण नायर (कप्तान), ध्रुव शेरॉय, अथर्व तायडे, यश राठौड़, अपूर्व वानखेड़े, शुभम दुबे, अमन मोखाड़े, यश कदम, जितेश शर्मा, अक्षय वाडकर, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाड़े, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भूटे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को फॉलोऑन दे सकती है

मिचेल स्टार्क ने ABC Sports के साथ चर्चा करते हुए कहा- उनका स्कोर 50/4 है, और हमारे पास उनसे कुछ अधिक मौके हैं। तो हां, निश्चित रूप से आप जानते हैं हैं टेस्ट मैच शुरू करने के लिए गेंदबाजी, बैक-टू-बैक टेस्ट के साथ इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती है। स्टार्क ने आगे कहा- विकेट पर अभी भी काफी कुछ है। मेरा मतलब कल का खेल तय करेगा कि क्या होगा। यदि हम गेंद को सही जगह पर फेंक सकते हैं और कुछ शुरुआती विकेट ले सकते हैं, तो स्पष्ट रूप से भारत के खिलाफ हमें फॉलोऑन का अतिरिक्त कार्ड मिलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच के बीच जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा- एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता…

द गाबा, ब्रिसबेन में जारी तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- हम एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता नहीं रख सकते हैं। एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तो यह मेरा काम है कि मैं दूसरों की मदद करूं। मैंने उन सभी से ज्यादा मैच खेले हैं, तो मैं उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। टीम में कई सारे नए खिलाड़ी आए हैं, हमें यह स्वीकारना होगा और उन्हें सीखने के लिए बस थोड़ा मदद करने की जरूरत है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) AUS vs IND: जाके गूगल करें….: जसप्रीत बुमराह से उनकी बल्लेबाजी काबिलियत को लेकर पत्रकार को सवाल पूछना पड़ गया भारी

गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकार ने जसप्रीत बुमराह से पूछा कि, ‘बल्लेबाजी को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे? हमें पता है कि आप इसका जवाब देने के लिए सही नहीं है।’ इस पर भारतीय तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि, ‘आप बल्ले से मेरी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं? आपको गूगल करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि टेस्ट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) NZ vs ENG 2024: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से बेन स्टोक्स को जाना पड़ा मैदान से बाहर

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बेन स्टोक्स को मैदान से बाहर जाना पड़ा है। स्टोक्स इस चोट की वजह से दोबारा मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी नजर नहीं आए। साथ ही अगर खेल चौथे दिन स्टोक्स अपनी इस चोट से नहीं उबर पाते हैं, तो यह इंग्लैंड के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं, क्योंकि फिलहाल वह हैमिल्टन टेस्ट मैच में काफी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Arshdeep Singh को एक तस्वीर शेयर करना पड़ा भारी, फैन्स ने किए उन्हें लेकर गजब के कमेंट्स

Arshdeep Singh का नाम टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जहां उनका ये स्वैग सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है, जहां अर्शदीप ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसे लेकर फैन्स ने गजब के कमेंट्स किए हैं। पोस्ट पर फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, – पाजी अब टेस्ट क्रिकेट खेलने का समय आ गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) RR टीम ने पोस्ट किया Vaibhav Suryavanshi का नया वीडियो, उनकी बल्लेबाजी देख हैरान हो जाएंगे आप

Rajasthan Royals ने इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में सभी को हैरान कर दिया था, जहां इस टीम ने महज 13 साल के Vaibhav Suryavanshi को ऑक्शन में खरीदा था। जिसके बार इंटरनेट पर फैन्स इस बल्लेबाज का सर्च करने लग गए थे, इस बीच अब RR टीम ने वैभव से जुड़ा एक कमाल का वीडियो शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...