Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच के बीच जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा- एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता…

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच के बीच जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा- एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता…

Jasprit bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में द गाबा, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है।

गेंदबाजी में जहां सारा बोझ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने कंधों पर ले रखा है, तो वहीं पहले मैच को छोड़ दें, तो अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाई है। गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 445 रनों के जबाव में, भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मात्र 51 रनों से कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

दूसरी ओर, इस औसत प्रदर्शन के बीच, इस दौरे पर भारतीय टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान दिया है। बुमराह का कहना है कि एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता नहीं रख सकते है।

Jasprit bumrah ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि द गाबा, ब्रिसबेन में जारी तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- हम एक-दूसरे पर उंगली उठाने की मानसिकता नहीं रख सकते हैं।

एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तो यह मेरा काम है कि मैं दूसरों की मदद करूं। मैंने उन सभी से ज्यादा मैच खेले हैं, तो मैं उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।

बुमराह ने आगे कहा- हम मैच में 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं, और मुझे नहीं लगता है कि मुझे कुछ ज्यादा करने की जरूरत है। टीम में कई सारे नए खिलाड़ी आए हैं, हमें यह स्वीकारना होगा और उन्हें सीखने के लिए बस थोड़ा मदद करने की जरूरत है।

जब हम पिछली बार यहां आए थे, तो हमारी टीम थोड़ी अधिक अनुभवी थी, लेकिन यह एक ऐसी यात्रा है जिससे हर टीम को गुजरना होगा। कोई भी अनुभव के साथ पैदा नहीं होता है। आप बस सीखते हैं और बेहतर होते जाते हैं।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...