Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को फॉलोऑन दे सकती है 

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को फॉलोऑन दे सकती है 

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में द गाबा, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है।

गेंदबाजी में सिर्फ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही विकेट निकाल पा रहे हैं। बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखे। तो वहीं पहले मैच को छोड़ दें, तो अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाई है। गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 445 रनों के जबाव में, भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मात्र 51 रनों से कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

इससे पहले हुए दो मैचों में टीम इंडिया सिर्फ 1 बार ही 200 रनों से ज्यादा का स्कोर बना पाई है। तो गाबा टेस्ट मैच को देखकर लग रहा है कि भारतीय टीम एक बार फिर से 200 के अंदर ऑलआउट हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो ऑस्ट्रेलिया उसे फाॅलोऑन दे सकती है। तो वहीं अब इस बात को लेकर अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान दिया है।

मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि द गाबा टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, स्टार्क ने ABC Sports के साथ चर्चा करते हुए कहा- उनका स्कोर 50/4 है, और हमारे पास उनसे कुछ अधिक मौके हैं। तो हां, निश्चित रूप से आप जानते हैं हैं टेस्ट मैच शुरू करने के लिए गेंदबाजी, बैक-टू-बैक टेस्ट के साथ इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती है।

स्टार्क ने आगे कहा- विकेट पर अभी भी काफी कुछ है। मेरा मतलब कल का खेल तय करेगा कि क्या होगा। यदि हम गेंद को सही जगह पर फेंक सकते हैं और कुछ शुरुआती विकेट ले सकते हैं, तो स्पष्ट रूप से भारत के खिलाफ हमें फॉलोऑन का अतिरिक्त कार्ड मिलता है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...