Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: जाके गूगल करें….: जसप्रीत बुमराह से उनकी बल्लेबाजी काबिलियत को लेकर पत्रकार को सवाल पूछना पड़ गया भारी

AUS vs IND जाके गूगल करें जसप्रीत बुमराह से उनकी बल्लेबाजी काबिलियत को लेकर पत्रकार को सवाल पूछना पड़ गया भारी

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 51 रन पर चार विकेट खो दिए हैं।

इस मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों ने काफी खराब बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि शुभमन गिल ने सिर्फ 1 रन बनाए।

ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हो गए जबकि विराट कोहली तीन रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। तीसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद एक पत्रकार ने जसप्रीत बुमराह से उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत को लेकर बड़ा सवाल पूछा। इस पर भारतीय तेज गेंदबाज ने पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया।

पत्रकार ने जसप्रीत बुमराह से पूछा कि, ‘बल्लेबाजी को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे? हमें पता है कि आप इसका जवाब देने के लिए सही नहीं है।’ इस पर भारतीय तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि, ‘आप बल्ले से मेरी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं? आपको गूगल करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि टेस्ट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?’

खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए होने वाला है काफी महत्वपूर्ण

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं। जहां पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 295 रन से अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट को 10 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 33* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रोहित शर्मा ने अपना खाता नहीं खोला है। खेल के चौथे दिन दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर जवाब बनाने को देखेगी। फिलहाल तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...