Skip to main content

ताजा खबर

‘यह भारत में अपनी पहली जीत हासिल करने का मौका है’, IND vs BAN टेस्ट सीरीज से पहले नजमुल हुसैन शान्तो

यह भारत में अपनी पहली जीत हासिल करने का मौका है IND vs BAN टेस्ट सीरीज से पहले नजमुल हुसैन शान्तो

Najmul Hossain Shanto (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम इस महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की तीन टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने वाली है। दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाना है। इस बीच पहले टेस्ट मुकाबले से पहले बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि बांग्लादेश की टी जीत के इरादे से खेलने मैदान में उतरेगी।

आपको बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को उन्हीं के घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी मात दी। ऐसे में उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। हालांकि, टीम इंडिया को भारत में हराना बांग्लादेश के लिए आसान नहीं होगा। दरअसल, 2012 से भारतीय टीम ने घरेलू सीरीज नहीं हारी है।

भारत रवाना होने से पहले प्री-प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि टीम इंडिया रैंकिंग में बांग्लादेश से ऊपर है, लेकिन हमारा लक्ष्य है कि हम पांच दिन तक अच्छा खेलें।

हम पांच दिनों तक अच्छा खेलना चाहते हैं, यही हमारा लक्ष्य है- नजमुल हुसैन शांतो

शांतो ने कहा कि, रैंकिंग में वे हमसे काफी आगे हैं। लेकिन हमने हाल ही में अच्छा खेला है। हम पांच दिनों तक अच्छा खेलना चाहते हैं, यही हमारा लक्ष्य है। हम टेस्ट मैच के आखिरी सत्र में परिणाम चाहते हैं। उस वक्त मैच किसी भी दिशा में जा सकता है। यह एक मौका है (भारत में अपनी पहली जीत हासिल करने का)। लेकिन हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते।

बांग्लादेशी कप्तान ने आगे कहा कि, यह एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी लेकिन पाकिस्तान सीरीज से हमें अतिरिक्त आत्मविश्वास मिला है। मुझे लगता है कि अब पूरे देश को यह आत्मविश्वास है। हर सीरीज एक अवसर है। हम दोनों टेस्ट जीतना चाहते हैं, लेकिन हमें अपनी प्रक्रिया पर कायम रहना होगा। अगर हम अपना काम करेंगे तो हमें अच्छा परिणाम मिल सकता है।

शांतो ने टीम की गेंदबाजी इकाई के बारे में बात करते हुए कहा कि, हम अपने गेंदबाजी अटैक, स्पिन और पेस दोनों के साथ अच्छी स्थिति में हैं। शायद हमारे तेज गेंदबाज अनुभव के मामले में उनसे पीछे हैं, लेकिन हमारा स्पिन अटैक उनके करीब है। वे किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि हमारे तेज गेंदबाज, स्पिनर और बल्लेबाज 100% देंगे। मुझे लगता है कि हम तभी बदलाव ला सकते हैं जब हम एक टीम के रूप में खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...