Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

PAK vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं अब 30 अगस्त, शुक्रवार से दोनों टीमों के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक दिन पहले ही 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। साथ ही इस टीम में पाकिस्तान ने पिछले मैच में खेलने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम को शाह को जगह नहीं दी है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सैम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अबदुल्लाह शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

गौरतलब है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया था। तो वहीं अब जब वह 30 अगस्त से शान मसूद एंड कंपनी के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, तो उसकी निगाहें टेस्ट मैच को जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी।

साथ ही बता दें कि जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, तो यह दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश की पहली जीत थी। बांग्लादेश की पाकिस्तान पर दर्ज की गई इस जीत ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। क्योंकि एक समय लग रहा था कि पहला टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म होगा, लेकिन बांग्लादेश ने खेल के पांचवें दिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाक टीम को 10 विकेट से हराया था।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...