Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi-Harshit को डेब्यू कैप देते समय, सीनियर खिलाड़ियों ने किया था दोनों को मोटिवेट

Yashasvi-Harshit को डेब्यू कैप देते समय सीनियर खिलाड़ियों ने किया था दोनों को मोटिवेट

(Image Credit- Instagram)

Yashasvi Jaiswal और Harshit Rana का एक और बड़ा सपना पूरा हो गया है, जहां दोनों खिलाड़ियों ने Team India के लिए अपना वनडे डेब्यू कर लिया है। वहीं इस दौरान रोहित और शमी ने इन दोनों खिलाड़ियों को मोटिवेट किया था, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Yashasvi Jaiswal को मोटिवेट किया था रोहित ने

Yashasvi Jaiswal को Team India की वनडे डेब्यू कैप कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी, उससे पहले उन्होंने एक बात यशस्वी को बोली थी। रोहित ने कहा था कि-जायसवाल तुमने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज शानदार तरीके से किया था, ये एक और प्रारूप है जिसे तुम खेलना ज्यादा पसंद करोगे। मैं जो बोल रहा हूं उसका भरोसा करो, यशस्वी तुम्हारे पास वो सब है जो इस लेवल पर खेलने के लिए चाहिए होता है। आगे रोहित ने कहा कि- तुम अपने छोटे करियर में काफी सफल रहे हो अभी तक और ये शुरूआत है, आशा करता हूं तुम्हारा करियर शानदार हो।

शमी ने Harshit Rana को क्या बोला?

वहीं Harshit Rana को डेब्यू कैप मोहम्मद शमी ने दी थी, इस दौरान शमी ने काफी कुछ बोला था युवा खिलाड़ी को। शमी ने कहा था कि- हर्षित यहां तक आने के लिए जो तुमने मेहनत की है, वो ड्रीम आज तुम्हारा पूरा हो रहा है और तुम्हारे परिवार के लिए आज बड़ा दिन है। आगे शमी ने कहा कि- दुआ है तुम्हें बहुत सारी विकेट मिले, देश के लिए लंबे समय तक खेले और कमाल का प्रदर्शन करो।

Team India के सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं दोनों खिलाड़ियों की इस तस्वीर पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Yashasvi Jaiswal का टेस्ट डेब्यू भी शानदार हुआ था

*टीम इंडिया से यशस्वी जायसवाल का टेस्ट डेब्यू भी शानदार हुआ था।
*यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था साल 2023 में।
*इस दौरान उन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक भी जड़ा था।
*उसके बाद से वो टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा बने हुए हैं अभी तक।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...