Skip to main content

ताजा खबर

WTC Points Table: बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, न्यूजीलैंड की हुई मौजद

WTC Points Table बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद भारत को हुआ तगड़ा नुकसान न्यूजीलैंड की हुई मौजद

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। भारत ने सिर्फ 107 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से चेज कर लिया। बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में भारत को तगड़ा नुकसान हुआ है। पॉइंट्स टेबल में भारत अभी भी टॉप पर बरकार है लेकिन जीत प्रतिशत में घाटा हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत 74.24 से घटकर 68.05 हो गया है।

भारत ने WTC के जारी चक्र में 12 टेस्ट मैचों में से 8 जीते और तीन गंवाए और सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा। वहीं, बेंगलुरु में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड को जबरदस्त फायदा हुआ है। कीवी टीम दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गई है। उसका जीत प्रतिशत 37.50 से बढ़कर 44.44 हो गया है। न्यूजीलैंड ने WTC में 9 टेस्ट में से चार जीते हैं और 5 में हार का मुंह देखा है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है।

वहीं पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका (55.56) तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को झटका लगा है। दोनों एक-एक पायदान नीचे गए हैं। इंग्लैंड (43.06) पांचवें और साउथ अफ्रीका (38.89) छठे स्थान पर है। बांग्लादेश (34.38) सातवें और पाकिस्तान (25.93) आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज जारी है। वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में 18.52 जीत% के साथ सबसे नीचे नौवें स्थान पर है।

IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच का हाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट की बात करें तो रोहित एंड कंपनी पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में सरफराज खान (150), ऋषभ पंत (99) और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की और 462 रन बोर्ड पर लगाए।

इसके साथ उन्होंने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे कीवी टीम ने टेस्ट मैच के पांचवें दिन दो विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों की सीरीज में अब 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...