Skip to main content

ताजा खबर

WTC Final Qualification: अगर IND vs BAN 2nd टेस्ट मैच ड्रा हुआ तो भारत WTC फाइनल में कैसे क्वालीफाई करेगा?

WTC Final Qualification: अगर IND vs BAN 2nd टेस्ट मैच ड्रा हुआ तो भारत WTC फाइनल में कैसे क्वालीफाई करेगा?

Team India (Image Credit- Twitter X)

WTC Points Table If India vs Bangladesh 2nd Test Match gets Draw: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मैच का पहला दिन कुछ ओवरों के बाद बारिश से धुल गया था। जिसके बाद दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हो रही है।

बारिश के कारण दोनों टीमें होटल चली गई और ऐसा लग रहा है कि दूसरे दिन का मैच भी रद्द कर दिया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल है कि, अगर बारिश के कारण भारत vs बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच रद्द हो जाता है, तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग (Updated World Test Championship Standings After IND vs BAN 2nd Test) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

WTC Final Qualification Scenario 2023-25 (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सिनेरियो)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में अब तक भारतीय टीम का दबदबा नजर आ रहा है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर है। टीम इंडिया 71. 67 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। पिछली कुछ सीरीज से भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर काबिज है। जबकि बांग्लादेश की टीम 39.29 फीसदी अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत WTC फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है?

भारत वर्तमान में 10 मैचों के बाद 71.67 के पीसीटी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष पर है। टीम लगातार तीसरे फाइनल में पहुंचने की स्थिति में है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 की जीत का मतलब होता कि भारत को फाइनल में जगह सुरक्षित करने के लिए शेष आठ मैचों में केवल तीन जीत की आवश्यकता होती, जिनमें से तीन मैच उसे घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने होते।

यदि दूसरे मैच में बारिश खलल डालती है तो भारत को अगले आठ मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल करनी होगी, बशर्ते शीर्ष दो स्थान के अन्य दावेदार भी कोई अंक न गंवाएं।

इसलिए भारत को न्यूजीलैंड को उसके घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करना होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कम से कम दो टेस्ट जीतने होंगे। भारत ने पिछले दो मौकों पर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती है, लेकिन फिर भी यह चुनौती चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलते हैं। अगर मैच ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं। ऐसे में अगर भारत यह मैच जीतता है तो 74.24 अंकों के साथ अंक तालिका में भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो जाएगी। लेकिन अगर मैच ड्रा या रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम की जीत का औसत 68.18 फीसदी रहेगा। ऐसे में अगर यह मैच रद्द होता है तो बांग्लादेश को फायदा होगा और भारतीय टीम की टेंशन बढ़ जाएगी।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...