Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2025 Points Table: अंकतालिका में भारत की बादशाहत बरकरार, बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

WTC 2025 Points Table: अंकतालिका में भारत की बादशाहत बरकरार, बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका
Team India (Photo Source: X)WTC 2025 Points Table: भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा लिए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक और टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की है। भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप किया। भले ही टीम इंडिया की दो टेस्ट सीरीज अभी WTC 2023-25 चक्र में बाकी हैं, लेकिन टीम इंडिया 2-0 से बांग्लादेश को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बनी हुई है।

वहीं, बांग्लादेश की टीम को कानपुर टेस्ट मैच में 7 विकेट से मिली हार से WTC पॉइंट्स टेबल में करारा झटका लगा है। टीम इंडिया कानपुर टेस्ट मैच से पहले 71.67 फीसदी जीत के साथ शीर्ष पर थी और अब टीम इंडिया का जीत प्रतिशत बढ़कर 74.24 हो गया है। बांग्लादेश की टीम इस मैच से पहले 39.29 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें पायदान पर थी और अब खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

WTC 2025 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 का है। तीसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है, जिसने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। श्रीलंका का जीत प्रतिशत 55.56 है। चौथे पायदान पर इंग्लैंड की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 42.19 है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र की अंकतालिका में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले अफ़्रीकी टीम छठे स्थान पर थी। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 38.89 है। वहीं, छठे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने अब तक 37.50 फीसदी के हिसाब से मैच जीते हैं।

सातवें स्थान पर बांग्लादेश है, जिसका जीत प्रतिशत अब घटकर 34.38 हो गया है। 8वां स्थान पर पाकिस्तान की टीम है, जबकि वेस्टइंडीज इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर है।

Updated WTC Points Table: भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के बाद

नंबर टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स जीत%
1. भारत 11 8 2 1 98 74.24
2. ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3. श्रीलंका 9 5 4 0 60 55.55
4. इंग्लैंड 16 8 7 1 81 42.19
5. साउथ अफ्रीका 6 2 3 1 28 38.89
6. न्यूजीलैंड 8 3 5 0 36 37.50
7. बांग्लादेश 8 3 5 0 33 34.37
8. पाकिस्तान 7 2 5 0 16 19.05
9. वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20 18.52

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...