Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2023-25 Points Table: WI और SA के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद देखिए पॉइंट्स टेबल, भारत है इस पायदान पर

WTC 2023-25 Points Table: WI और SA के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद देखिए पॉइंट्स टेबल, भारत है इस पायदान पर

WI v SA (Getty Images)

WTC 2023 25 Updated Points Table- वेस्टइंडीज वर्सेस साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया जो कि ड्रॉ पर छूटा। इस टेस्ट मैच के ड्रॉ रहने से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए गए हैं। इन चार अंकों के साथ मेजबान वेस्टइंडीज कुल 20 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे 9वें पायदान पर है, वहीं साउथ अफ्रीका 16 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर है।

WTC के जारी cycle में साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले 5 में से एक मैच जीता है, वहीं 3 हारे है और 1 ड्रॉ रहा है। उनका जीत प्रतिशत 25 का है। वहीं वेस्टइंडीज 8 में से 1 ही मैच जीतने में कामयाब रहा है, 5 में उन्हें हार मिली है और 2 मुकाबले उनके अभी तक ड्रॉ रहे हैं। उनका जीत का प्रतिशत 19.04 का रहा है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये सभी टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है तो टॉप पर कौन है।

WTC पॉइंट्स टेबल की टॉप टीमों की बात करें तो इस लिस्ट में भारत सबसे अधिक 68.52 जीत के प्रतिशत के साथ नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत को इस साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर कुल 5 टेस्ट मैच खेलने के अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इतने ही मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर भारत को WTC के फाइनल में पहुंचना है तो टीम को आने वाले हर टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

WTC 2023 25 Updated Points Table: WTC पॉइंट्स टेबल अपडेटेड लिस्ट

नंबर टीम जीत प्रतिशत अंक जीत हार ड्रॉ
1 इंडिया 68.51 74 6 2 1
2 ऑस्ट्रेलिया 62.50 90 8 3 1
3 न्यूजीलैंड 50 36 3 3 0
4 श्रीलंका 50 24 2 2 0
5 पाकिस्तान 36.66 22 2 3 0
6. इंग्लैंड 36.54 57 6 6 1
7. साउथ अफ्रीका 25 16 1 3 1
8. बांग्लादेश 25 12 1 3 0
9. वेस्टइंडीज 29.09 20 1 5 2

वहीं अगर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो बारिश की वजह से ये टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...