Skip to main content

ताजा खबर

WTC फाइनल की राह: ऑस्ट्रेलिया नहीं हारना चाहती श्रीलंकाई दौरा, पीटर हैंड्सकॉम्ब बतौर ट्रम्प कार्ड करेंगे टीम में वापसी

WTC फाइनल की राह: ऑस्ट्रेलिया नहीं हारना चाहती श्रीलंकाई दौरा, पीटर हैंड्सकॉम्ब बतौर ट्रम्प कार्ड करेंगे टीम में वापसी

Peter Handscomb of Australia. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 29 जनवरी से श्रीलंका के दौरे पर जाएगी जहां उन्हें 2 टेस्ट मैच खेलने हैं।

यह WTC 2023-25 ​​के चक्र की आखिरी टेस्ट श्रृंखला होगी जो यह भी निर्धारित कर सकती है कि जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कौन पहुंचेगा।

ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा होगा कठिन

श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच गाले स्टेडियम में खेले जाएंगे जो मेहमान टीम के लिए एक चुनौती होगी क्योंकि यह घरेलू टीम का स्पिन का गढ़ है। श्रीलंकाई गेंदबाजी का स्पिन अटैक उनके घर पर काफी घातक है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक गेम चेंजर की तरफ रुख कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया पीटर हैंक्सकॉम्ब को कर सकती है स्क्वॉड में शामिल

खबर है कि, इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधन पीटर हैंक्सकॉम्ब को चुन सकती है। गौरतलब है कि पिछले एक दशक में पीटर हैंक्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिन खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

33 वर्षीय बल्लेबाज को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में अभ्यास करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भी देखा गया था जिसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम में देखा जा रहा है।

स्पिन के खिलाफ उनके प्रभावशाली रिकॉर्ड ने उन्हें सबकॉन्टिनेंट में मध्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बना दिया है। उन्होंने 20 टेस्ट मैचों में 37.20 की औसत से 1079 रन बनाए हैं।

हैंक्सकॉम्ब की आखिरी सीरीज अच्छी नहीं रही

हैंक्सकॉम्ब ने जो आखिरी सीरीज खेली, वह उनके लिए यादगार नहीं रही, क्योंकि उन्होंने चार टेस्ट मैचों में केवल 145 रन बनाए, जिसमें उनका औसत मात्र 29 था। साल 2023 में भारत में पूरी सीरीज के दौरान, वह केवल एक बार 50+ स्कोर कर पाए। हालाँकि, हैंक्सकॉम्ब ने अपने अधिकांश मैच सबकॉन्टिनेंट में खेले हैं, लेकिन उन्होंने यह खुलासा किया है कि उनकी घरेलू मैदान पर खेलने की भी ख्वाहिश है, जिसे उन्होंने 2022 में स्पष्ट किया था।

हैंक्सकॉम्ब ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा था।

“अगर स्पिन का अच्छा खिलाड़ी होना मुझे सबकॉन्टिनेंट के दौरों पर जाने में मदद करता है, जो कि पहले भी हुआ है, तो यह बहुत अच्छा है। लेकिन यह भी मत भूलिए कि मुझे ऑस्ट्रेलिया में भी बल्लेबाजी करना पसंद है।”

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...