Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: सीरीज में जसप्रीत बुमराह जैसा इंपैक्ट छोड़ने वाला गेंदबाज मैंने आज तक नहीं देखा: डेरेन लीमैन

BGT 2024-25: सीरीज में जसप्रीत बुमराह जैसा इंपैक्ट छोड़ने वाला गेंदबाज मैंने आज तक नहीं देखा: डेरेन लीमैन

Jasprit Bumrah, Travis Head (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेरेन लीमैन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की है। यही नहीं रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की कप्तानी पर्थ टेस्ट में की थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 295 रन से अपने नाम किया था।

हाल ही में चौथे टेस्ट के खत्म होने के बाद डेरेन लीमैन ने जसप्रीत बुमराह की तुलना वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्रा के साथ की है। उन्होंने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह जितना इंपैक्ट खिलाड़ी उन्होंने आज तक नहीं देखा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेरेन लीमैन ने कहा कि, ‘वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है जिसे मैंने कभी लाइव देखा है। मैंने वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा और बाकी अन्य को देखा है, लेकिन मैंने एक ही सीरीज में उनके जैसा प्रभाव रखने वाले गेंदबाज को नहीं देखा, ये बिल्कुल 2013-14 की एशेज जीत में मिचेल जॉनसन जैसा है।

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक 30 विकेट झटक लिए हैं और उनकी गेंदबाजी का मैं फैन हो गया हूं। अगर उन्हें टीम की कप्तानी का भी जिम्मा मिलता है तो उसमें भी जसप्रीत बुमराह धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।’

साल 2024 रहा जसप्रीत बुमराह के नाम

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2024 में 13 मैच खेले और 14.29 के औसत से उन्होंने 71 विकेट अपने नाम किए। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया इस समय 2-1 से आगे है। दूसरे और चौथे टेस्ट में मेजबान ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इसमें जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है। अंतिम टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम इंडिया के लिए पांचवें और अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...