Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रचा इतिहास, इस अविश्वसनीय उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज यानी 1 जनवरी को इतिहास रच दिया है। लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ना ही सिर्फ बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर है बल्कि उन्होंने भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक भी हासिल कर लिया है।

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। जसप्रीत बुमराह ने चार मैच में अभी तक 30 विकेट झटके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। हालांकि जसप्रीत बुमराह के घातक प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है।

जसप्रीत बुमराह के फिलहाल 907 रेटिंग अंक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के नाम था जिनके 904 अंक थे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स हैं जिनके 932 अंक रह चुके हैं जबकि दूसरे स्थान पर जॉर्ज लोहमन हैं जिनके 931 अंक थे।

सिडनी में खेले जाने वाले पांच और अंतिम टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे

बता दें कि, मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। उन्होंने सिर्फ 44 टेस्ट में इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम किया था। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 44 टेस्ट में इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम किया था और कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा था जिन्होंने यह कारनामा 50 टेस्ट में हासिल किया था।

अपने इसी फॉर्म को अनुभवी तेज गेंदबाज आगे भी जारी रखना चाहेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है। यह मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया को अगर सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो जसप्रीत बुमराह को आक्रामक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलानी होगी। टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजों को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...