Skip to main content

ताजा खबर

WPL Auction 2025: जानें महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को आप कब और कहां देख सकते हैं? 

WPL auction 2025 (Image Credit- Twitter X)

WPL auction 2025 telecast channel: महिला प्रीमियर के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कल 15 दिसंबर को बेंगलुरू होने वाला है। इस ऑक्शन में शामिल सभी 5 टीमों के पास अपनी टीम को और मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा। यह ऑक्शन पिछले महीने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के महज तीन हफ्ते बाद देखने को मिला रहा है।

हालांकि, आईपीएल की तरह इस ऑक्शन में ज्यादा खिलाड़ियों की खरीददारी नहीं होने वाली है। सभी पांच टीमों के पास कुल 19 ही खाली स्लाॅट हैं, जिन्हें वे इस मिनी ऑक्शन में भरती हुई नजर आने वाली हैं। कुल 120 खिलाड़ियों पर इस ऑक्शन में बोली लगाने वाली है, जिसमें भारत से 91 और विदेश से 29 खिलाड़ी हैं।

तो वहीं इस ऑक्शन में नजर आने वाली कुछ फेमस क्रिकेटरों के बारे में बताएं तो वे वेस्टइंडीज की डिएंड्रा दाॅतीन, इंग्लैंड की हीतर नाइट और लाॅरेन बेल, ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ और भारत की ऑलराउंडर स्नेह राणा हैं।

खैर, इस मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की बिकावली भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी, तो वहीं ऑक्शन की कवरेज करीब आधे घंटे पहले शुरू हो जाएगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच यह सवाल काफी आ रहा है कि वे इस ऑक्शन को कब और कहां देख सकते हैं। तो इसी बात की जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

WPL 2025: Telecast in India

महिला प्रीमियर लीग के इस ऑक्शन को भारत में आप स्पोर्ट्स 18-1 पर लाइव टेलीकास्ट होते हुए देख सकते हैं। इसी चैनल पर भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से मिनी ऑक्शन की प्री-कवरेज शुरू हो जाएगी।

WPL 2025: Live streaming in India

तो वहीं महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन भारत में जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम होता हुआ नजर आएगा। जियो सिनेमा ऐप पर भी भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से मिनी ऑक्शन की कवरेज शुरू हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को...

WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुई। इस नीलामी में...

IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter – X) आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने...

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का ‘नो हैंडशेक’ वीडियो हुआ वायरल, देखें यहां

IND W vs ZIM W: Harmanpreet Kaur-Smriti Mandhana ‘no handshake’ video goes viral following victory over Zimbabwe (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ...