Skip to main content

ताजा खबर

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter - X)
Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई है।

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने बुमराह के टेस्ट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि बुमराह वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी खुद को और साबित करना होगा।

बुमराह को लेकर क्या बोले वकार यूनुस?

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान वकार यूनुस ने कहा कि मौजूदा समय में सफेद गेंद से बुमराह जैसा कोई दूसरा गेंदबाज नहीं है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अभी ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं।

वकार ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे शानदार गेंदबाज मौजूद हैं। लेकिन वनडे और टी20 में बुमराह दबाव के समय लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का शानदार रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर चोट और कार्यभार के कारण कई बार प्रभावित हुआ है। उन्हें कुछ सीरीज में आराम भी दिया गया है। इसके बावजूद बुमराह ने 52 टेस्ट मैचों में 234 विकेट हासिल किए हैं।

उनका गेंदबाजी औसत 19.7 रहा है। उन्होंने सिर्फ 34 टेस्ट मुकाबलों में 150 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा, बुमराह ने 44 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

वकार यूनुस ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को आउट करके मैच का रुख बदल दिया। बुमराह ने उस टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए थे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

वकार के मुताबिक, बुमराह बड़े मुकाबलों में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में बुमराह को अभी और उपलब्धियां हासिल करनी होंगी।

ये भी पढ़ें – WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

আরো ताजा खबर

WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुई। इस नीलामी में...

IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter – X) आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने...

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का ‘नो हैंडशेक’ वीडियो हुआ वायरल, देखें यहां

IND W vs ZIM W: Harmanpreet Kaur-Smriti Mandhana ‘no handshake’ video goes viral following victory over Zimbabwe (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ...

29 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे से अलग होने का फैसला किया मुंबई इंडियंस ने अपनी पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में चल...