

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया।
वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हरमनप्रीत और मंधाना के बीच नहीं हुआ हैंडशेक
मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान भारतीय टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना के बीच एक छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया।
There was no handshake between Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur. Is everything alright??
https://t.co/lElZfqdj06— cheekufied (@kohliiix18) October 29, 2026
दरअसल, हरमनप्रीत जब मंधाना की तरफ बढ़ीं, तब मंधाना दूसरी ओर देख रही थीं। इस वजह से दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिला सकीं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। हालांकि, इस घटना से दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह के विवाद या नाराजगी की पुष्टि नहीं होती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टी20 सीरीज की दो पारियों में 204.44 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए। वहीं, वनडे सीरीज की एक पारी में उन्होंने 126 रन बनाए। दूसरे वनडे में उनके शानदार शतक ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
दूसरी तरफ, स्मृति मंधाना वनडे सीरीज में बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। हालांकि, टी20 सीरीज की दो पारियों में उन्होंने 56 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है। उनकी कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों सीरीज जीतीं।
अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट मैच 9 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम 6 दिसंबर को अभ्यास मैच खेलेगी। यह दौरा मंधाना के लिए कप्तान के रूप में एक अहम चुनौती होगा।
WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें
IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!
29 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

