Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026: Nadine de Klerk के कमाल से पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई को 3 विकेट से हराया 

WPL 2026: Nadine de Klerk के कमाल से पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई को 3 विकेट से हराया 

MI vs RCB (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन की शुरुआत आज 9 जनवरी, शुक्रवार से हो चुकी है। बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने 3 विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की है।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रनों का लक्ष्य, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब आरसीबी एमआई से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह उसकी पारी एक समय लड़खड़ा गई।

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। इसके बाद स्ट्राइक पर मौजूद Nadine de Klerk (63*) ने अनुभवी नट सीवर ब्रंट के खिलाफ आखिरी ओवर के आखिरी चार गेंदों पर दो चौके व दो छक्के लगाकर, अपनी टीम को 3 विकेट से एक यादगार और रोमांचक जीत दिला दी।

मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन बनाए। टीम के लिए जी कमालिनी ने 32 रनों की पारी खेली, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए।

हालांकि, अंत में निकोली कैरी (40) और सजीवन सजना (45) ने छोटी पारियां खेलकर, टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी की ओर से मैच में Nadine de Klerk को सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, तो लाॅरेन बेल व श्रेयंका पाटिल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद आरसीबी ने मुंबई से मिले 155 रनों के टारगेट को पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस ने 25 और स्मृति मंधाना ने 18 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम के लिए ऑलराउंडर Nadine de Klerk ने 44 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्के की मदद से 63* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, और टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 1st T20I: india opted to bowl first (image via SonyLiv) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेली जा रही दो मैचों की टी20आई सीरीज के पहले...

26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती...

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...