Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, MI-W vs DC-W: नट सीवर ब्रंट की कमाल की पारी के दम पर मुंबई ने बनाए 164 रन, पढ़ें पहली पारी का हाल

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मैच आज 15 फरवरी, शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) की महिला टीमों के बीच वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर नट सीवर ब्रंट की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 164 रन बनाए हैं। ब्रंट 59 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रही। अपनी इस कमाल की पारी के दौरान उन्होंने कुल 13 चौके लगाए।

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए चाहिए 20 ओवरों में 165 रन

मुकाबले की पहली पारी के बारे में विस्तार से बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने 19.1 ओवरों में 164 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। हालांकि, टीम के लिए ऑलराउंडर नट सीवर ब्रंट 80* रन बनाकर नाबाद रही।

ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में चार चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, आज बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया सिर्फ 11 रन ही बना सकी। तो वहीं, हेली मैथ्यूज को शून्य पर अनुभवी शिखा पांडे ने मेग लैनिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में अमेलिया कर 9 और सजना सजीवन सिर्फ 1 रनों का योगदान ही दे पाईं।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो एनाबेल सदरलैंड को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा शिखा पांडे को 2 और एलिसा कैप्सी और मीनू मनी को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या मुंबई इंडियंस से मिले 165 रनों के लक्ष्य का दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम पीछा कर पाती है या नहीं?

𝐌𝐈 𝐛𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝 𝐨𝐮𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝟏𝟔𝟒!

Nat Sciver-Brunt battles hard, but DC bowlers dominate with timely strikes! 👏#CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/8gzVBejp8E

— Female Cricket (@imfemalecricket) February 15, 2025

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...