Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का चयन कर लिया है। तो वहीं, कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाॅड की घोषणा की।

एक समय था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का वनडे क्रिकेट में एकछत्र राज था। लेकिन आज के समय में कैरेबियाई टीम बामुश्किल ही किसी आईसीसी इवेंट के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई कर पाती है।

खैर, भारत दौरे पर वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

5. जो रूट (Joe Root)

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज व टेस्ट कप्तान जो रूट, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। 35 वर्षीय जो रूट ने 18 पारियों में कुल पांच शतक कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगाए हैं।

4. बाबर आजम (Babar Azam)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व कप्तान बाबर आजम इस खास लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। 31 वर्षीय बाबर आजम ने 13 पारियों में से कुल पांच बार शतकीय पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेली हैं।

3. हाशिम अमला (Hashim Amla)

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला वेस्टइंडीज के खिलाफ, सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामे में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान अमला ने वेस्टइंडीज का सामना वनडे क्रिकेट में कुल 16 बार किया। इस दौरान वह पांच शतक लगाने में कामयाब रहे।

2. एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)

दूसरे नंबर पर हाशिम अमला के ही हमवतन व पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स मौजूद हैं। डिविलियर्स ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 22 बार वेस्टइंडीज का सामना किया। इस दौरान उन्होंने पांच शतक लगाए, जिसमें 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 149 रन बनाकर सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

हमारी इस खास लिस्ट में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले नंबर पर मौजूद हैं। वनडे फाॅर्मेट में चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने कैरेबियाई टीम का वनडे फाॅर्मेट में 41 बार सामना किया है। इस दौरान रन मशीन किंग कोहली ने 9 बार शतकीय पारियां खेली हैं। 27 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में कोहली इस आंकड़े को और आगे ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – मैकग्रा से लेकर स्टार्क तक: वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

আরো ताजा खबर

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...

रोहित-विराट बनाम दुनिया के दिग्गज? BCCI के 100 साल पूरे होने पर हो सकता है भारत और वर्ल्ड XI के बीच महामुकाबला

BCCI Eyes Blockbuster India vs Rest of the World XI Clash for Centenary Celebrations (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बोर्ड की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय...

SM Trends: 20 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रूट ने...

बेन स्टोक्स की एशेज में नहीं होगी वापसी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास के फैसले पर लगाई मुहर

Fleming rules out Stokes comeback for Ashes, respects retirement decision (image via getty) इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की एशेज...