

वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
हालांकि, इस टीम को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा है कि यह भारत की मुख्य वनडे टीम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज सीरीज की तारीखों का एक-दूसरे से टकराना है। एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान में होंगे।
जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसी वजह से ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे।
इरफान पठान ने कहा कि मौजूदा स्थिति टीम के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अच्छा मौका है। उन्होंने बताया कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले, भारत के पास ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं बचे हैं। ऐसे में नए खिलाड़ियों को मौका देना उपयोगी हो सकता है।
दो खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। दोनों के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका होगा। साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की भी टीम में वापसी हुई है।
उन्होंने आखिरी बार 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेला था। वहीं, रविंद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इस फॉर्मेट में नहीं खेले थे।
टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। पठान के अनुसार, एशियन गेम्स और वनडे सीरीज का एक साथ होना भारत को नए खिलाड़ियों को आजमाने का अवसर दे रहा है।
ये भी पढ़ें – भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम की घोषणा, हेटमायर को आराम तो पूरन को पहली बार मिला मौका
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद
Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह
रोहित-विराट बनाम दुनिया के दिग्गज? BCCI के 100 साल पूरे होने पर हो सकता है भारत और वर्ल्ड XI के बीच महामुकाबला

