Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: ऑक्शन से जुड़ी पांच ऐसी बातें जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए

WPL 2025 ऑक्शन से जुड़ी पांच ऐसी बातें जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए

WPL 2025 Auction (Photo Source: X)

कल (15 दिसंबर) बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) के मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। मुंबई की क्रिकेटर सिमरन शेख नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं जिन्हें गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा जबकि अनुभवी भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। इस ऑक्शन में और भी कुछ ऐसी बातें रहीं जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है, क्या है वो महत्वपूर्ण बातें, आइए हम आपको बताते हैं।

WPL 2025 ऑक्शन से जुड़ी पांच बड़ी बातें

डिएंड्रा डॉटिन सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच सिमरन के लिए बिडिंग वॉर हुई थी। बाद में गुजरात जायंट्स ने इस खिलाड़ी को खरीदने में सफलता हासिल की। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज 22 वर्षीय सिमरन ने 2023 WPL सत्र के दौरान यूपी वॉरियर्स के लिए कुछ मैच खेले थे। उन्होंने मुंबई के लिए 11 मैच में 22 की औसत से 100.57 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। वर्तमान में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम के साथ भारत में मौजूद ऑलराउंडर डॉटिन विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगी रहीं। उन्हें ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने दूसरी बार खरीदा।

वेस्टइंडीज के लिए 132 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी 33 वर्षीय डॉटिन 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली तीन खिलाड़ियों में से एक थीं और यूपी वारियर्स ने भी उन पर बोली लगाई। डॉटिन को जायंट्स ने WPL 2023 से पहले 60 लाख रुपये में अनुबंधित किया था लेकिन वह टूर्नामेंट में नहीं खेल सकीं क्योंकि फ्रेंचाइजी सत्र से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करने में विफल रही। डॉटिन ने फ्रेंचाइजी के दावों का खंडन किया था। गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने प्रसारणकर्ता से बात करते हुए कहा कि डॉटिन और सिमरन दोनों पर ही काफी समय से उनकी नजरें थीं।

प्रेमा रावत पर हुई पैसों की बारिश

रविवार को कुआलालंपुर में अंडर-19 महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत में शानदार 44 रन बनाने वाली तमिलनाडु की कामिलिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा। WPL के दूसरे सत्र के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

दिल्ली ने अंडर-19 कप्तान को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी के दौरान आयरलैंड की सारा ब्राइस, भारत की अंडर-19 कप्तान निकी प्रसाद और एन चरानी को भी अपने साथ जोड़ा। उत्तराखंड की एक अन्य खिलाड़ी राघवी बिष्ट, जोशीथा जेवी और मुंबई की जगरावी पवार को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने साथ जोड़ा। पहले डब्ल्यूपीएल के विजेता मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी नादिन डि क्लार्क, अक्षिता माहेश्वरी और संस्कृति गुप्ता के लिए सफल बोली लगाई जबकि पिछले दो टूर्नामेंट में अंक तालिका में सबसे नीचे रहे गुजरात जायंट्स ने इंग्लैंड की डेनियल गिब्सन और प्रकाशिका नाइक को खरीदा।

स्नेह राणा रही अनसोल्ड

WPL 2025 नीलामी के दौरान किसी भी कैप्ड (सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी) भारतीय खिलाड़ी को नहीं खरीदा गया जिसमें सीनियर खिलाड़ी स्नेह राणा भी शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले सत्र में गुजरात जायंट्स की कप्तानी की थी। लेकिन इस सीजन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनको खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...