
England squad for Women’s U-19 World Cup 2025 (Source X)
England squad for Women’s U-19 World Cup 2025: आईसीसी ने 18 अगस्त 2024 को साल 2025 में होने वाले अंडर-19 महिला विश्व कप के दूसरे संस्करण का शेड्यूल जारी किया था। मलेशिया पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और तय कार्यक्रम के मुताबिक 18 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें 13 से 16 जनवरी तक प्रैक्टिस मैच खेलेंगी।
डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें 4 टीमों के 4 समूहों में विभाजित किया गया है।
कौन सी टीमें किस ग्रुप में हैं?
ग्रुप ए: भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मलेशिया
ग्रुप बी: इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका क्वालीफायर, समोआ
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, एशिया क्वालीफायर, स्कॉटलैंड
Women’s U-19 World Cup 2025 के लिए England ने Squad का किया ऐलान
टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण के उपविजेता इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
इंग्लैंड टीम
फोबे ब्रेट, ओलिविया ब्रिंसडेन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, केटी जोन्स, चार्लोट लैम्बर्ट, अबी नॉरग्रोव, ईव ओ’नील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमुरुथा सुरेनकुमार, प्रिशा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थॉम्पसन।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व
मारिया एंड्रयूज, सोफी बीच, डेज़ी गिब, पोपी टुलोच, एनी विलियम्स
क्रिस गेस्ट हैं इस टीम के हेड कोच
इंग्लैंड को ग्रुप बी में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है। टीम को क्रिस गेस्ट द्वारा ट्रेनिंग दिया जाएगा और अगले साल जनवरी में आईसीसी महिला अंडर -19 विश्व कप में बेथ मॉर्गन और डैन हेल्सफे द्वारा उन्हें एसिस्ट किया जाएगा।
वहीं, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, हन्ना बेकर, सेरेन स्माले और चारिस पावेली जो आईसीसी महिला अंडर-19 विश्व कप के उद्घाटन अंडर-19 बैच का हिस्सा थीं, वे सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं।
22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा
‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा
“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

