Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: Match-7: IND-W vs PAK-W: भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

IND-W vs PAK-W (Photo Source: Getty Images)

IND-W vs PAK-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 7वां मुकाबला भारत महिला (Indian Women) और पाकिस्तान महिला (Pakistan Women) के बीच 6 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम को पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 19 ओवरों में 102 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान महिला टीम ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 31 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बोर्ड पर लगाए थे। श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई थी।

IND-W vs PAK-W Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला, 7वां मैच
वेन्यू
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय
6 अक्टूबर, रविवार, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Disney+ Hotstar & Star Sports Neteork, Doordarshan

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
13
भारत महिला ने जीते
10
पाकिस्तान महिला ने जीते
03
नो रिजल्ट
00
टाई
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि, स्पिनरों को आमतौर पर यहां कुछ टर्न मिलता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत महिला (India Women):

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

पाकिस्तान महिला (Pakistan Women):

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन , नशरा संधू , डायना बेग , सादिया इकबाल

यहां पढ़े- India Women vs Pakistan Women Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

भारतीय महिला ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में मात्र 12 रन बनाए थे। स्मृति पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

रेणुका सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी फॉर्म बरकरार रख सकती है।

IND-W vs PAK-W Today’s Match Prediction: भारतीय महिला टीम जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

भारत महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 135-145

भारत महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 150-160

भारत महिला ने जीत दर्ज की

यहां देखिए- India Women vs Pakistan Women Live Score

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...