Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: हम लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा सना और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे: मुनीबा अली

Women’s T20 World Cup 2024: हम लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा सना और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे: मुनीबा अली

Fatima Sana and Muneeba Ali (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी 11 अक्टूबर को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की मुनीबा अली ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का 10 अक्टूबर को निधन हो गया।

अपने पिता के निधन के बाद फातिमा सना कराची के लिए रवाना हो गई। फातिमा सना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। हालांकि पाकिस्तान की Interim कप्तान मुनीबा अली ने कहा कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया को आगामी मैच में फातिमा सना और उनके पिता के लिए हराना चाहेगी।

ICC के मुताबिक मुनीबा अली ने कहा कि, ‘फातिमा हमारी कप्तान है और दोनों ही डिपार्टमेंट में उन्होंने टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उनके रहने से टीम का बैलेंस भी सही रहता है। हम उनको मिस जरूर करेंगे क्योंकि एक खिलाड़ी के साथ-साथ फातिमा सना हमारी कप्तान भी हैं। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे। अगर हम ऑस्ट्रेलिया को मात देते हैं तो यह हमारी टीम के लिए भी और फातिमा के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

यह मुकाबला हम उनके लिए और उनके पिता के लिए खेलेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान जरूर मात देगा।’

फातिमा सना ने भी हमसे कहा कि हमें अच्छा खेलना होगा: मुनीबा अली

मुनीबा अली ने आगे कहा कि, ‘जब हमें फातिमा के बारे में पता चला तो हम सब काफी निराश थे। उन्होंने भी यह कहा कि हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम की सभी खिलाड़ी निराश है लेकिन हमें मैच जीतने पर भी फोकस करना होगा। ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है लेकिन हम उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।’

अभी तक पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दो अंकों के साथ पाकिस्तान टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप A की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में नमन धीर का तूफान, 64 गेंदों में ठोके 173 रन; गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Naman Dhir Blasts Blistering 173 in Sher-E-Punjab T20 (image via X) मंगलवार, 8 सितंबर को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में, भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने जबरदस्त बैटिंग का शानदार प्रदर्शन करते...

ICC टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, छठे नंबर पर पहुंचीं

Deepti Sharma ICC Women’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी...

8 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. महिला एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू का कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास पाकिस्तान की स्टार स्पिनर नशरा संधू (Nashra Sandhu)...

ENG vs PAK 3rd Test: तीसरे टेस्ट में इन 3 बड़े ‘प्लेयर बैटल्स’ पर रहेंगी सभी की नजरें

ENG vs PAK 3rd Test: 3 Key Player Battles to Watch Out For (image via getty) इंग्लैंड 9 सितंबर को एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में...