Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 82 रनों से हराया

Womens T20 World Cup 2024 भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 82 रनों से हराया

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टूर्नामेंट 12वां मैच खेला गया। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 82 रनों से हरा दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना (50 रन, 38 गेंद) और हरमनप्रीत कौर (51* रन, 27 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर, श्रीलंका के सामने जीत के लिए 173 रनों का मजबूत टारगेट रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई।

भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना (50) और हरमनप्रीत कौर (52*) की अर्धशतकीय पारी के दम पर, निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

इससे पहले भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (43) और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दी। इसके अलावा जेमिमा राॅड्रिग्स ने 16 रन बनाए, तो रिचा घोष 6* रन बनाकर नाबाद रही। तो वहीं श्रीलंका की गेंदबाजी की बात की जाए तो चमारी अटापट्टू और अमा कंचना को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद जब श्रीलंका भारत से मिले 173 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवर में सिर्फ 90 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए सिर्फ कविशा दिलहरी ही 21 रनों की बेस्ट पारी खेल पाई। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाई।

तो वहीं भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। भारत के लिए आशा सोभना और अरुधंती रेड्डी को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका ठाकुर को 2 और श्रेयंका पाटिल व दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...