Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने टीमों को टाॅक्सिक कंटेंट से बचाने के लिए AI टूल लॉन्च किया

Women’s T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन की शुरुआत आज 3 अक्टूबर, गुरूवार से हो चुकी है। तो वहीं टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान बांग्लादेश और स्काॅटलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के बीच बड़ी खबर आ रही है कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीमों और प्रतिभागियों को टाॅक्सिक कंटेंट से बचाने के लिए AI टूल लॉन्च किया है। आईसीसी के इस कदम की क्रिकेट जगत में काफी सराहना देखने को मिल रही है।

इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी के डिजिटल प्राॅडक्ट के हिस्से के रूप में, आईसीसी ने नया सॉफ्टवेयर पेश किया है, जो व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने और एक सुरक्षित, दयालु और स्वस्थ ऑनलाइन समुदाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्रिकेट कम्यूनिटी को टाॅक्सिक कंटेंट से बचाने में मदद करेगा। यह खेल के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आईसीसी के इस टूल को लेकर आईसीसी के हेड ऑफ डिजिटल Finn Bradshaw ने कहा- हम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी प्रतिभागियों और फैंस के लिए एक सकारात्मक और समावेशी माहौल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि इतने सारे खिलाड़ी और टीमें हमारी नई पहल को अपना रहे हैं।

18 साल के कम उम्र के फैंस मुफ्त में ले पाएंगे मैचों का मजा

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईसीसी ने घोषणा की थी, कि यूएई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 18 साल से कम उम्र के क्रिकेट फैंस सभी क्रिकेट मैचों का फ्री में आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा एक स्टेडियम में दिन में होने वाले दो मैचों को क्रिकेट फैन एक ही टिकट से देख पाएंगे, इसके लिए उन्हें अलग से टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...