Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने ऑफिशियल सॉन्ग ‘Whatever It Takes’ किया रिलीज

Womens T20 World Cup 2024 आईसीसी ने ऑफिशियल सॉन्ग Whatever It Takes किया रिलीज

Women’s T20 World Cup (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) 3 अक्टूबर से खेला जाएगा। टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में आयोजित किया जाना था, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह अब यूएई में खेला जाएगा। इस बीच, टूर्नामेंट से शुरू पहले आईसीसी ने ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग ‘Whatever It Takes.’ रिलीज कर दिया है।

साउंडट्रैक के साथ ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया है, जिसमें टूर्नामेंट का सिनेमैटिक प्रीव्यू दिखाया गया है। इसमें महिला क्रिकेट के आईकॉनिक पलों की हाइलाइट्स है।

All-girl pop group W.i.S.H ने गाया है गाना

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ऑफिशियल सॉन्ग ऑल-गर्ल पॉप ग्रुप W.i.S.H ने गाया है। सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी (Mikey McCleary) और कंपोजर पार्थ पारेख है और इसे बे म्यूजिक हाउस (Bay Music House) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह गाना अब दुनिया भर के प्रमुख प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड और स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

आईसीसी की जनरल मैनेजर (मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन) क्लेयर फरलोंग ने कहा,

“ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 वर्ल्ड-क्लास प्लेयर्स के लिए चमकने का सबसे अच्छा मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला क्रिकेट ग्लोबल स्टेज पर मजबूती से स्थापित है, और हमारा लक्ष्य ऑफिश्यल इवेंट सॉन्ग के लॉन्च के साथ इसकी मान्यता को और बढ़ाना है।”

W.i.S.H. गर्ल ग्रुप ने गाने के लॉन्च पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,

“हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि एक ऑल-गर्ल्स ग्रुप के रूप में, हमने ICC महिला T20 विश्व कप के लिए ऑफिशियल इवेंट गाना बनाया है! क्रिकेट एक पावरफुल फोर्स है जो हमारे देश और दुनिया भर के लोगों को एकजुट करती है, और इस तरह के विशेष अवसर में योगदान देना सम्मान की बात है। जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के बड़े फैन होने के नाते, हम उनके द्वारा म्यूजिक वीडियो के हुक स्टेप और निश्चित रूप से सभी भाग लेने वाले देशों के अन्य खिलाड़ियों के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।”

गाने के बारे में बात करते हुए, म्यूजिक डायरेक्टर, मिकी मैक्लेरी ने कहा, –

“मुझे लगता है कि हमने इस गाने में टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के माहौल और ऊर्जा को पकड़ लिया है और मैं दुनिया भर के क्रिकेट फैंस द्वारा इसे सुनने का इंतजार नहीं कर सकता।”

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...