Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup 2024: UAEW के खिलाफ विस्फोटक पारी के लिए ऋचा घोष ने अपने नाम किया POTM पुरस्कार

Womens Asia Cup 2024: UAEW के खिलाफ विस्फोटक पारी के लिए ऋचा घोष ने अपने नाम किया POTM पुरस्कार

Richa Ghosh (Source X)

महिला एशिया कप 2024 में आज भारत महिला और यूएई महिला के बीच मुकाबला खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने यूएई को 78 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने हरममप्रीत कौर और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारी की मदद से 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। इसके जवाब में यूएई निर्धारित ओवरों में 123 रन ही बना सकी।

मुकाबले में ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। ऋचा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। जिसकी बदौलत भारत ने यूएई के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। हरमनप्रीत कौर ने भी अहम 66 रन बनाए। बता दें कि इन दोनों बल्लेबाजों के अच्छी बल्लेबाजी के दम पर ही भारतीय टीम ने महिला T20I के इतिहास में पहली बार 200 का आंकड़ा छूआ।

ऋचा घोष बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

हालांकि, इसके जवाब में यूएई की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और 78 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। ऋचा घोष को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही ऋचा घोष सबसे तेज T20I अर्धशतक लगाने वाली संयुक्त रूप से छठी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। बल्लेबाजी के अलावा मुकाबले में ऋचा ने एक स्टंपिंग भी किया और एक रन आउट भी।

भारतीय गेंदबाजों ने 202 रनों के लक्ष्य का सफलता पूर्वक बचाव किया। दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर जोरदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट लिए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। वहीं दीप्ति के अलावा मैच में रेणुका, तनुजा, पूजा और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने महिला एशिया कप 2024 में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। वह ग्रुप ए में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। वह अब अपना अगला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 23 जुलाई को खेलेगी।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...