Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Womens Asia Cup 2024 सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)

Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच आज 26 जुलाई, शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश (IND-W vs BAN-W) की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रंगगिरी दाबुंला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर, फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। तो वहीं भारत को यह मैच जिताने में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करके दिखाई, और विरोधी टीम के 3 अहम विकेट झटके। रेणुका ने भारत को पहला विकेट पहले ही ओवर में दिलाया और उसके बाद तीसरे ओवर में एक विकेट निकाला और फिर पांचवें ओवर में ही 1 विकेट निकालकर, विरोधी टीम के टाॅप ऑर्डर को बिखेर कर रख दिया।

भारत बनाम बांग्लादेश वूमेन एशिया कप सेमीफाइनल मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेशी टीम भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 80 रन ही बना पाई।

टीम के लिए कप्तान निगर सुल्ताना ने सिर्फ 32 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो अंत में शाॅर्ना अख्तर 19* रन बनाकर नाबाद रही। भारत के लिए गेंदबाजी में रेणुका के तीन विकेट के अलावा, राधा यादव को 3 और पूजा वस्त्रकर व दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारतीय टीम बांग्लादेश से मिले 81 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने इसे बिना कोई विकेट गंवाए 11 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 26* और स्मृति मंधाना 55* रन बनाकर नाबाद रही।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...

IPL 2026: संजू सैमसन ने ठोका आईपीएल में रिकॉर्ड पांचवा शतक, लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी! पढ़े यहां

IPL 2026: Sanju Samson (image via IPL/X) आज रात (23 अप्रैल) वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में, संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद...

IPL 2026: RCB vs GT मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, RCB vs GT: top 3 players to watch out (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रणजी ट्रॉफी के 3 गेंदबाज, जिन्हें चयनकर्ता दे सकते हैं मौका

Ranji Trophy 2025–26 bowlers (Image credit Twitter – X) टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद...