Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANW

महिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेन इन ब्लू महिला एशिया कप के फाइनल में 9वीं बार पहुंची है। वहीं रेणुका सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रेणुका-राधा की कसी हुई गेंदबाजी

इससे पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका ये फैसला उल्टा साबित हुआ और टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम 20 ओवर में 80 रन ही बना सकी। पहले ही ओवर में रेणुका ठाकुर ने दिलारा अख्तर को पवेलियन की राह दिखाई। दिलारा ने ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया, लेकिन इसके अगली गेंद पर रेणुका ने जोरदार झटका दिया।

इसके बाद रेणुका ठाकुर ने अपने अगले ओवर्स में बैक-टू-बैक विकेट चटकाते हुए बांग्लादेश की शुरुआत को बिगाड़ दिया। इसके अलावा राधा यादव, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। आलम ये था कि बांग्लादेश की टीम 15 ओवर में भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। कप्तान निगार सुल्तान टीम की ओर से संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने 51 गेंदों में 32 रन बनाए। वहीं शोर्ना अख्तर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह और राधा यादव ने अपने चार ओवर के स्पैल में तीन-तीन विकेट चटकाए। जबकि पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

सलामी जोड़ी ने दिलाई जीत

इसके जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने बिना कोई विकेट गंवाए ही 11 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और इस तरह भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

दोनों ओपनर्स ने महज 7.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 तक पहुंचा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा। इस बीच मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके व एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा शेफाली ने 28 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...