
Richa Ghosh (Pic Source-X)
इस समय टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए।
इस मुकाबले में टीम इंडिया की बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने पाकिस्तान की फातिमा सना का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रिचा घोष के इस अविश्वसनीय कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
यह सब देखने को मिला पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में। आशा शोभना की गेंद पर फातिमा सना स्लॉग-स्वीप खेलना चाह रही थी। हालांकि गेंद फातिमा सना के बल्ले से ठीक तरीके से नहीं लगी और रिचा घोष के दाएं ओर गई। रिचा घोष के पास बहुत ही कम समय था लेकिन उन्होंने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए इस कैच को शानदार तरीके से पूरा किया और भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। तमाम लोग रिचा घोष के इस कैच की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
यह रही वीडियो:
WHAT. A. CATCH. 🤯#RichaGhosh’s superb reflexes see 🇵🇰 skipper #FatimaSana’s back off #AshaSobhana’s bowling! 🔥
What total will Pakistan post? 💭
📺 Watch #WomensWorldCupOnStar 👉 #INDvPAK LIVE NOW pic.twitter.com/LoTtUc9JUA
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2024
टीम इंडिया को महत्वपूर्ण मैच जीतने के लिए 106 रन बनाने हैं
पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 13 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से निदा डार ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली ने 17 रनों की पारी खेली जबकि Syeda Aroob Shah ने 14 रनों का योगदान दिया।
टीम इंडिया की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका धमाकेदार तरीके से निभाई। अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह, ठाकुर दीप्ति शर्मा और आशा शोभन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 106 रन बनाने हैं।
हालांकि भारत की शुरुआत भी इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है और अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर आउट हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि उन्हें अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ
IPL 2026, Match 67: SRH बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

