
Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)
इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। Diana Beg की जगह सायदा अरूब शाह को टीम में शामिल किया गया है।
वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भाग नहीं ले रही है। बता दें कि, पूजा वस्त्रकार को यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले लगी थी।
उस मैच में उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका। इसके बाद उन्होंने पूरे मैच फील्डिंग की। पूजा वस्त्रकार की जगह एस. संजना को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।
हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान कहा कि, ‘हम लोग भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन अब हमें गेंदबाजी करनी होगी और पाकिस्तान को जल्द से जल्द आउट करना होगा। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। पूजा चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रही है और उनकी जगह संजना ने ली है। हम सकारात्मक सोच के साथ इस मैच में भाग लेंगे। हम मैदान पर उतरकर सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहेंगे।’
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को टीम इंडिया को जीतना बेहद जरूरी है
बता दें कि, टीम इंडिया ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच को टीम इंडिया अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन इस समय खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा और मैच को जीतना भी होगा।
पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और यह बात इंडिया के भी खिलाड़ियों को काफी अच्छी तरह से पता होगी।
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

