Skip to main content

ताजा खबर

Who is Himanshu Singh: भारत के नेट गेंदबाज हिमांशु सिंह के बारे में वो सभी बातें जो आपको पता होनी चाहिए 

Who is Himanshu Singh भारत के नेट गेंदबाज हिमांशु सिंह के बारे में वो सभी बातें जो आपको पता होनी चाहिए

Himanshu Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सामना करने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया क्रिकेट से दूर है। भारत आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलती हुई नजर आई थी। हालांकि, अब भारतीय मैनेजमेंट बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले 13 से 18 सितंबर के बीच चेन्नई में एक कैंप आयोजित करने वाला है।

तो ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले युवा स्पिनर हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) को इस कैंप के लिए चेन्नई बुलाया गया है। तो वहीं हिमांशु की गेंदबाजी से अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी काफी प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से वो इस कैंप के लिए खास तौर पर चेन्नई बुलाए गए हैं।

अश्विन जैसी है हिमांशु में समानता

बता दें कि 21 साल के हिमांशु सिंह की शक्ल ना सिर्फ भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से काफी मिलती-जुलती है, बल्कि उनका गेंदबाजी एक्शन भी अश्विन की तरह ही है। इसी वजह से उन्हें भारत के बल्लेबाजों के लिए बांग्लादेश के स्पिन अटैक से पार पाने में मदद करने के लिए, कैंप में शामिल किया गया है। तो वहीं इससे पहले हिमांशु सिंह अनंतपुर और बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ‘इमर्जिंग प्लेयर’ कैंप का भी हिस्सा थे।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

हाल में ही बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- अजीत अगरकर और उनकी सेलेक्शन कमिटी पिछले कुछ समय से हिमांशु सिंह से प्रभावित है और उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं। वह काफी लंबा (छह फुट चार इंच) है और उसका गेंदबाजी एक्शन अश्विन जैसा ही है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (29 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...