Skip to main content

ताजा खबर

What Is Buchi Babu Tournament? टूर्नामेंट का इतिहास, कौन है डिफेंडिंग चैंपियन? जानें सारी जानकारी यहां-

What Is Buchi Babu Tournament? टूर्नामेंट का इतिहास, कौन है डिफेंडिंग चैंपियन? जानें सारी जानकारी यहां-

Buchi Babu Tournament (Photo Source: X/Twitter)

What Is Buchi Babu Tournament? बुची बाबू टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल 8 से 11 सितंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, इशान किशन जैसे खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मध्य प्रदेश, झारखंड, रेलवे, गुजरात, मुंबई, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, हैदराबाद और बड़ौदा के अलावा दो लोकल टीमें TNCA प्रेसिडेंट 11 और TNCA 11 शामिल है। बुची बाबू टूर्नामेंट तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, कोयंबटूर, सलेम और नाथम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले आइए आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी हम इस ऑर्टिकल के जरिए देते हैं।

जानें Buchi Babu Tournament की शुरुआत कैसे हुई?

बुची बाबू टूर्नामेंट भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट्स में से एक है। भारतीय क्रिकेट के अग्रदूत एम. बुची बाबू नायडू की मृत्यु के एक साल बाद, उनके नाम पर पहला सीजन 1909-1910 में खेला गया था। एक मेमोरियल इवेंट के रूप में शुरुआत होने के बाद इस टूर्नामेंट ने जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने जब 1960 के दशक के अंत में कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया तो यह एक आमंत्रण प्रतियोगिता (invitational competition) बन गया। बुची बाबू टूर्नामेंट भारत का सबसे बड़ा फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट बना रहा जब तक कि 1934 में रणजी ट्रॉफी नहीं आया था। 

कौन है डिफेंडिंग चैंपियन?

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरे 6 साल के अंतराल के बाद 2023 में बुची बाबू टूर्नामेंट का आयोजन किया था। मध्य प्रदेश डिफेंडिंग चैंपियन है, जिन्होंने फाइनल में दिल्ली को 250 रनों के बड़े अंतर से हराया था। यह टूर्नामेंट पूरे देश के उभरते सितारों के लिए एक बड़ा मंच बना हुआ है। जिसमें कई स्टेट टीमें, और क्रिकेट क्लब भाग लेते हैं।

Buchi Babu Tournament 2024 ग्रुप-

ग्रुप ए: मध्य प्रदेश, झारखंड और हैदराबाद

ग्रुप बी: रेलवे, गुजरात और टीएनसीए प्रेसिडेंट 11

ग्रुप सी: मुंबई, हरियाणा और टीएनसीए XI

ग्रुप डी: जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़ और बड़ौदा

बुची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट 2024 फुल शेड्यूल- 

राउंड 1 (अगस्त 15-18): मध्य प्रदेश बनाम झारखंड, रेलवे बनाम गुजरात, मुंबई बनाम हरियाणा, जम्मू और कश्मीर बनाम छत्तीसगढ़

राउंड 2 (21-24 अगस्त): झारखंड बनाम हैदराबाद, रेलवे बनाम TNCA प्रेसिडेंट 11, हरियाणा बनाम TNCA 11, जम्मू और कश्मीर बनाम बड़ौदा

राउंड 3 (अगस्त 27-30): मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद, गुजरात बनाम TNCA प्रेसिडेंट 11, मुंबई बनाम TNCA 11, बड़ौदा बनाम छत्तीसगढ़

सेमीफाइनल (2-5 सितंबर): विजेता ग्रुप ए बनाम विजेता ग्रुप बी, विजेता ग्रुप सी बनाम विजेता ग्राउंड डी

फाइनल (8-11 सितंबर)

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...